पटना में जन सुराज पार्टी का विधानसभा घेराव प्रयास असफल, लाठीचार्ज में कई घायल

पटना,जनमुख न्यूज़। राजधानी पटना में बुधवार को प्रशांत किशोर की अगुवाई में जन सुराज पार्टी द्वारा किए गए विधानसभा घेराव के प्रयास को पुलिस ने सख्ती से रोक दिया। मतदाता पुनरीक्षण, बढ़ते अपराध और सरकार की कथित वादाखिलाफी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ। चितकोहरा गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों को रोके जाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 11 बजे जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर समर्थकों के साथ बेली रोड होते हुए एयरपोर्ट से गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल की ओर जा रहे थे, लेकिन चितकोहरा पुल के पास ही पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद वहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही तनाव में बदल गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे कई लोग घायल हुए।

प्रदर्शन का उद्देश्य तीन प्रमुख मांगों को लेकर सरकार को घेरना था:

1. गरीब परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता अब तक क्यों नहीं दी गई?

2. भूमिहीन दलित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन का वादा क्यों अधूरा है?

3. भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

इन सवालों के समर्थन में जन सुराज पार्टी ने एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर भी जुटाए थे, जिन्हें मानसून सत्र में विधानसभा में पेश करने की योजना थी।
पार्टी प्रवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक विरोध पर हमला बताते हुए कहा कि सरकार जनसंवाद से भाग रही है और जनता की आवाज को दबाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। प्रशांत किशोर भी तय कार्यक्रम के अनुसार न तो धरना स्थल और न ही विधानसभा तक पहुंच सके। पुलिस बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेराबंदी के चलते उनका काफिला चितकोहरा में ही फंसा रहा।
स्थिति दोपहर बाद तक तनावपूर्ण बनी रही और प्रदर्शनकारी वहीं डटे रहे। पार्टी ने साफ कहा कि यह आंदोलन बिहार की जनता की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *