बिहार एग्जिट पोल: तेजस्वी यादव बने जनता की पहली पसंद, लेकिन एनडीए को बढ़त के आसार — जानें पूरा सर्वे

पटना, जनमुख न्यूज़। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को समाप्त होने के बाद अब सबकी नजरें शुक्रवार को आने वाले नतीजों पर टिक गई हैं। इस बीच एक्सिस माई इंडिया समेत कई चैनलों और एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं।
एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, बिहार में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जबकि एनडीए गठबंधन को सीटों में मामूली बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है।
📊 एग्जिट पोल का पूरा ब्योरा (243 सीटों पर सर्वे, 42 हजार लोगों से बात):
राजद: 67–71 सीटें
जदयू: 56–62 सीटें
भाजपा: 50–56 सीटें
कांग्रेस: 17–21 सीटें
लोजपा (रामविलास): 11–16 सीटें
हम (सेक्युलर): 2–3 सीटें
आरएलएम: 2–4 सीटें
एआईएमआईएम: 0–5 सीटें
जनसुराज (प्रशांत किशोर): 0 सीट
👉 गठबंधन के अनुसार:
एनडीए: 121–141 सीटें
महागठबंधन: 98–118 सीटें
अन्य: 1–5 सीटें
💬 मुख्यमंत्री पद की पसंद:
तेजस्वी यादव: 34%
नीतीश कुमार: 22%
सर्वे के अनुसार, बिहार की जनता में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के रूप में सबसे पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हैं, जबकि एनडीए को थोड़ी बढ़त के साथ सत्ता बरकरार रखने का अनुमान जताया गया है।

