पूर्व थलसेना प्रमुख नरवणे की किताब को लेकर हड़कंप, ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के कथित लीक पर FIR

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की आगामी किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पुस्तक की कथित प्री-प्रिंट कॉपी वायरल होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस किताब को अभी तक संबंधित प्राधिकरणों से प्रकाशन की आवश्यक अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज फोरम पर दावा किया गया कि किताब की प्री-प्रिंट कॉपी ऑनलाइन साझा की जा रही है। इन सूचनाओं के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नाम से टाइपसेट की गई एक पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध मिली है। यह पीडीएफ कथित रूप से पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई प्रतीत होती है। इसके साथ ही कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर किताब का फाइनल कवर भी इस तरह दिखाया गया है, जैसे वह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।
पुलिस का कहना है कि यह मामला एक ऐसी पुस्तक से जुड़ा है, जिसकी आधिकारिक मंजूरी अभी लंबित है और उसका इस तरह ऑनलाइन सामने आना गोपनीयता उल्लंघन या कॉपीराइट कानून के तहत गंभीर अपराध हो सकता है। इसी वजह से स्पेशल सेल में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की गई है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पुस्तक की प्री-प्रिंट कॉपी इंटरनेट तक कैसे पहुंची, इसके पीछे किन लोगों या संस्थाओं की भूमिका है और क्या इसमें कॉपीराइट या अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *