UPSC सिविल सेवा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर जारी इस परिणाम में कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।
इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर एकांश ढुल रहे। सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए।
आयोग के अनुसार सफल अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्र सरकार की अन्य ग्रुप ‘A’ व ग्रुप ‘B’ सेवाओं में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
श्रेणीवार चयनित उम्मीदवार
सामान्य वर्ग – 317
ईडब्ल्यूएस – 104
ओबीसी – 306
एससी – 158
एसटी – 73
कुल – 958 उम्मीदवार
आयोग ने बताया कि 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल रखा गया है। इनके दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं के सत्यापन के बाद ही अंतिम नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं दो अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।
आयोग के अनुसार परिणाम घोषित होने के लगभग 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
कुल पद और सेवाएं
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1087 पदों को भरा जाएगा। इनमें
IAS – 180 पद
IFS – 55 पद
IPS – 150 पद

केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप A) – 507 पद
केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप B) – 195 पद

इसके अलावा कुल रिक्तियों में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के 42 पद भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *