नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू में शामिल, राजनीतिक पारी की शुरुआत

पटना, जनमुख न्यूज़। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने शनिवार को औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी। पटना के वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, हालांकि कार्यक्रम में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए।
पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वह जदयू के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज से वह पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में सेवा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता द्वारा राज्यसभा जाने का फैसला उनका निजी निर्णय है और वह उसका सम्मान करते हैं।
निशांत कुमार ने बिहार और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग उनके पिता पर अपना विश्वास बनाए रखें। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने बिहार के विकास और जनता की सेवा के लिए जो काम किया है, उसे आगे बढ़ाने की कोशिश वह करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज से वह अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रहे हैं और उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना है। इसके लिए उन्हें जनता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन की जरूरत होगी।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
इस मौके पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना जदयू परिवार के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा की जो परंपरा स्थापित की है, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के कंधों पर भी है।
संजय झा ने विश्वास जताया कि निशांत कुमार अपने पिता के आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए बिहार के विकास और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *