बीएचयू की जूनियर डॉक्टर ने इंसुलिन ओवरडोज लेकर की आत्महत्या की कोशिश, आईसीयू में वेंटिलेटर पर इलाज जारी

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। IMS-BHU के सर्जरी विभाग में तैनात 25 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. सत्या ने इंसुलिन का ओवरडोज लेकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें BHU सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
डॉक्टरों के अनुसार इंसुलिन की अधिक मात्रा के कारण उनकी किडनी प्रभावित हुई है, जिसके चलते उनकी डायलिसिस भी की गई है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली डॉ. सत्या सामने घाट इलाके में ट्रामा सेंटर के पीछे किराये के मकान में रहती हैं और सर्जरी विभाग में जूनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उन्होंने करीब 100 यूनिट इंसुलिन खुद को इंजेक्ट कर लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
साथियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल उन्हें आईसीयू के बेड नंबर-30 पर रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले उनका एक सीनियर रेजिडेंट से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थीं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
प्रोफेसर एस.एन. संखवार, निदेशक IMS BHU ने बताया कि जूनियर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना मिली है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. सत्या के होश में आने के बाद ही इस कदम के पीछे के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान हुआ मुश्किल

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। छत्रपति संभाजी महाराज बन कर दहाड़े विक्की कौशल, औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना को पहचान Read more

‘एंग्री यंग मैन’ की स्क्रीनिंग में नजर आई कई बड़ी हस्तियां

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। सलमान खान और निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *