हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित की पहली सूची, मुख्यमंत्री ने बदली सीट

चण्डीगढ़, जनमुख न्यूज़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। जिसमें सबसे बड़ी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विधानसभा सीट बदलना रहा। अब वे करनाल की जगह कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। आज जारी सूची में 17 विधायकों और आठ मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया गया है। पार्टी ने तीन वर्तमान और एक पूर्व मंत्री की टिकट काट दिया है। पार्टी ने आठ महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को फिर अंबाला छावनी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया गया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में तोशाम से किरण चौधरी ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी। रानियां से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला की जगह शीशपाल कंबोज को प्रत्याशी बनाया गया है।






