RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, महंगाई नियंत्रण में—अर्थव्यवस्था मजबूत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने अपनी ताजा मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। गवर्नर Sanjay Malhotra ने घोषणा करते हुए बताया कि रेपो रेट 5.25% पर यथावत रखा गया है।
मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ब्याज दरों में बदलाव न किया जाए।साथ ही, RBI ने अपना रुख “न्यूट्रल” बनाए रखा है, यानी भविष्य में हालात के अनुसार कदम उठाए जा सकते हैं।
गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि दुनिया भर में चल रहे संघर्ष और भू-राजनीतिक तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रहे हैं।ऐसे में RBI ने सतर्क और संतुलित नीति अपनाई है, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिर रखा जा सके।
महंगाई पर काबू, बड़ी राहत
RBI के अनुसार, देश में महंगाई दर फिलहाल नियंत्रण में है और 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।यह स्थिति आम लोगों और व्यापार जगत दोनों के लिए राहत की खबर है।
अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत
केंद्रीय बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है। विकास दर स्थिर बनी हुई है। बाजारों को स्थिरता और भरोसे का संकेत मिला है।
आम लोगों के लिए क्या मतलब?
-होम लोन और EMI फिलहाल नहीं बढ़ेंगी
-बाजार में स्थिरता बनी रहेगी
-महंगाई पर नियंत्रण से खर्च पर राहत मिलेगी

