योगी आदित्यनाथ ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ५ सितम्बर को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां महापौर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह सबसे पहले रामकथा पार्क पहुंचे। य़हां से मुख्यमंत्री सीधे रामसेवकपुरम में नव स्थापित श्री रामनाथस्वामी मंदिर में आयोजित भव्य महाकुंभाभिषेकम् व प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उसके बाद कारसेवकपुरम में भारतात्मा अशोक जी सिंघल वेद पुरस्कार २०२४ का वितरण समारोह भाग उन्होंने भाग लिया।कारसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम ने यहां दर्शन पूजन के उपरांत आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन पूजन भी किया।

