वाराणसी में BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन: महिला आरक्षण बिल पर जन आक्रोश पदयात्रा, राहुल-अखिलेश के पुतले फूंके

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में पारित न होने को लेकर बुधवार को वाराणसी में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” निकालकर विपक्ष के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया और कांग्रेस व सपा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
नई सड़क से शुरू हुई पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। जुलूस लहुराबीर चौराहे तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनके पुतले फूंके।
भाजपा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मौका आया, तब कांग्रेस और सपा ने इसका विरोध कर इसे रोक दिया।
उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके जरिए महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित होती, जिससे देश के विकास को नई गति मिलती।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल वर्षों से महिला अधिकारों की बात करते रहे हैं, लेकिन जब विधेयक पारित करने का समय आया तो उन्होंने इसका समर्थन नहीं किया। प्रदर्शन के दौरान “महिलाओं को दें सम्मान, आरक्षण बिल पास करो” जैसे नारे गूंजते रहे।
भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर जन आक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी और जनता के बीच विपक्ष के रुख को उजागर किया जाएगा। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *