अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: बोले- अर्थव्यवस्था संकट में, सरकार की अपील ‘पतन’ का संकेत

प्रयागराज, जनमुख न्यूज़। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था संकट में है और प्रधानमंत्री की हालिया अपील भाजपा के “पतन का संकेत” है। मंगलवार को प्रयागराज में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लगातार बड़े-बड़े आर्थिक दावे करती रही, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि सरकार को जनता से मितव्ययिता अपनाने की अपील करनी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति क्यों कमजोर हो रही है और अर्थव्यवस्था क्यों लड़खड़ा गई है, जबकि भाजपा पिछले 12 वर्षों से केंद्र की सत्ता में है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार झूठ बोल रही है। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद भाजपा इसे लेकर राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि भाजपा महिलाओं को वास्तविक आरक्षण देना नहीं चाहती और इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब सरकार को यह एहसास हो गया कि परिसीमन विधेयक आगे नहीं बढ़ पाएगा, तब महिला आरक्षण कानून का नोटिफिकेशन जारी किया गया। उन्होंने इसे भाजपा की राजनीतिक मजबूरी और “पतन” करार दिया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

सपा प्रमुख ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ और आम जनता महंगाई से परेशान है।
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के निजी सचिव की हत्या के आरोपी की तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ होने के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग गंभीर मामलों में शामिल पाए जा रहे हैं और कुछ नेताओं द्वारा आरोपियों के पक्ष में सिफारिशें की जा रही हैं।
उन्होंने झांसी में सामने आए कथित 100 करोड़ रुपये के घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के करीबी लोगों के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *