भीषण गर्मी का असर: वाराणसी में 25 मई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर वाराणसी के सभी विद्यालयों में 19 मई से 25 मई 2026 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि बंदी अवधि के दौरान विद्यार्थियों से संबंधित किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।भीषण गर्मी और लू का असर अब जनजीवन पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं, जबकि बाजारों और पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।स्कूलों में अवकाश घोषित होने के बाद अभिभावकों ने राहत महसूस की है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *