जम्मू कश्मीर चुनाव बीजेपी का घोषणा पत्र जारी

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज।भाजपा ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा जम्मू-कश्मीर भारत का है था और रहेगा। १० साल में राज्य का विकास हुआ है और रहा है। आज धारा ३७० और ३५ (ए) बीते दौरे की बात बन गई है। अब ये हमारे संविधान का हिस्सा नहीं है। ये सब पीएम नरेंद्र मोदी के ताकतवर फैसले से हुआ। धारा ३७० इतिहास बन गई है। हम इसे कभी आने नहीं देंगे।उन्होंने कहा’एक जमाने में धारा ३७० की परछाई में अलगाववाद, हुर्रियत जैसे संगठन और उनके लिए नतमस्तक होती सरकारें रही हैं। आप सभी जानते हैं कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर बहुत महत्वपूर्ण रहा है। हमने इस भूभाग को भारत के साथ जोड़े रखने के लिए बहुत प्रयास किए हैं। हमारी पार्टी मानती है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा था और रहेगा। कई साल हो गए, २०१४ तक यहां अलगाववाद, आतंकवाद की परछाई रही। कई फैक्टर जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करते रहे। २०१४ से २०२४ की अवधि शांति और विकास, सुशासन के १० साल रहे हैं। टूरिज्म समृद्ध हुआ।जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की ९० सीटें हैं, जिनमें से ४७ घाटी में और ४३ जम्मू संभाग में हैं। प्रदेश में १८ सितंबर, २५ सितंबर और १ अक्टूबर को तीन फेज में चुनाव होने हैं। नतीजे ८ अक्टूबर को आएंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *