नियोक्ता के ४० लाख रुपये लेकर फरार व्यक्ति को ट्रेन से गिरफ्तार किया गया

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज।दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अपने नियोक्ता के कथित तौर पर ४० लाख रुपये लेकर फरार होने के आरोप में २६ वर्षीय वाहन चालक और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ट्रेन से पकड़ा गया, जब वे अपने गृह नगर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मणि भूषण और शशि भूषण (२९) के रूप में हुई है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले के मूल निवासी हैं।पुलिस ने कहा कि शशि एक कंपनी में कुली का काम करता था। पुलिस को ३० अगस्त की रात करीब ९:२० बजे मालवीय नगर इलाके में एक चालक द्वारा ४० लाख रुपये चोरी करने की सूचना मिली थी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि पिछले दो साल से उसके यहां काम कर रहा उसका वाहन चालक ४० लाख रुपये लेकर फरार हो गया है।शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने ‘कैशियर’ को मालवीय नगर के पार्किंग क्षेत्र में वाहन चालक को नकदी का पार्सल सौंपने को कहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पार्सल लिया और फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *