मानसून को लेकर नगर निगम अलर्ट, महापौर ने दिए सभी गलीपीट तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा स्थित फल मंडी रोड पर मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शहर के सभी गलीपीट और जल निकासी तंत्र को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान कहीं भी पानी जमा न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए।
सीएम ग्रिड्स योजना के तहत तिलक मूर्ति चौराहे से भारत सेवाश्रम तक करीब 610 मीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है। लगभग 11.61 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में सड़क सुदृढ़ीकरण के साथ आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइटों का निर्माण किया जा रहा है।
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य काशी को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी विकास कार्य तय समय में पूरे कर जनता को समर्पित किए जाएंगे और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *