व्यापारियों का दावा- बाजार में चीनी की किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। चीनी की उपलब्धता और स्टॉक व्यवस्था को लेकर विशेश्वरगंज-भैरोनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चीनी व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) अमित कुमार भारतीय से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों को बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार चीनी की खरीद-बिक्री करने वाले व्यापारियों के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन स्टॉक दर्ज करना अनिवार्य है। प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने के साथ दुकान के स्टॉक रजिस्टर में भी उसका रिकॉर्ड रखना होगा। इससे चीनी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा सकेगी तथा जरूरत पड़ने पर आगामी त्योहारों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा सकेगी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतीक कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को बताया कि मंडी में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से पैनिक न हों। मंडी में उचित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है।
व्यापारियों ने पोर्टल पर स्टॉक दर्ज करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों की जानकारी भी अधिकारियों को दी। इस पर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों अविनाश कुमार झा और अर्चना मिश्रा को हेल्पलाइन के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अलखनाथ गोस्वामी, राजेश श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, मनोज कपूर, शशांक साहू, बबलू जायसवाल, संतोष जायसवाल, बृजमोहन पाठक, राजकुमार जायसवाल, लल्लू चीनी वाले, प्रिंस गुप्ता, राजू गुप्ता, भरत लाल गुप्ता, अमित गुप्ता, राजकिशोर, राजेश गुप्ता और गणेश सेठ समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *