तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप

ई दिल्ली,जनमुख न्यूज। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश उनकी निगरानी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सीआईडी और विशेष शाखा के अधिकारी मौजूद थे। उनकी पहचान की पुष्टि उनकी आईडी से की गई। झंझारपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने गेस्ट हाउस में मीडिया से बात की और मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी एक मीटिंग में सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी वहां बैठे नोट्स ले रहे थे। हमने शुरू में सोचा कि वे पत्रकार थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की आंतरिक बैठक के बाद आमतौर पर पत्रकार फोटो खींचकर चले जाते हैं, लेकिन ये लोग नहीं हटे। बाद में हमें पता चला कि वे सीआईडीऔर विशेष शाखा के अधिकारी थे। उन्होंने अपनी आईडी भी दिखाईं। तेजस्वी ने आगे कहा, ‘अब यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से जासूसी में लगे हुए हैं। वह डरे और सहमे हुए हैं। वहीं एक एक्स पोस्ट में तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी के कैबिनेट मंत्री बिहार जैसे पिछड़े और गरीब राज्य के अपने विभागों को लूट कर सभी अखबारों में करोड़ों करोड़ के फुल पेज विज्ञापन दे रहे है। आश्चर्यजनक है कि यह विज्ञापन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, बिहार सरकार तथा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ़ से आधिकारिक विज्ञापन नहीं बल्कि कैबिनेट के ५ मंत्रियों की तस्वीरों के साथ बिना किसी निवेदक के जारी किया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *