अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह में अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सप्ताह के अंदर अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे।सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं भी लौटा देंगे। केजरीवाल आप विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए उपराज्यपाल सचिवालय गए थे।संजय सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल ने कल इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें मिलने वाली सुरक्षा सहित सभी सुविधाएं लौटा देंगे और लोगों के बीच एक आम आदमी की तरह रहेंगे। हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि पहले भी कई बार उन पर हमला करने की कोशिशें की जा चुकी हैं। लेकिन वह नहीं माने।उन्होंने कहा वह छह महीने जेल में रहे हैं।भगवान ने उन्हें तब भी बचाया था और भगवान उन्हें अब भी बचाएंगे। आप नेता ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल कहां रहेंगे।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *