नम आंखों से निकली प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा, बैकुंठधाम में हुआ अंतिम संस्कार

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा गुरुवार को लखनऊ में भारी जनसमूह के बीच निकाली गई। उनके पार्थिव शरीर को आवास से बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान हजारों लोग मौजूद रहे और “प्रतीक यादव अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा। कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत यादव परिवार के कई सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव भी बैकुंठधाम पहुंचे। वहीं राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ अंतिम यात्रा में शामिल रहीं। उन्होंने मुखाग्नि से पहले प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन किए। जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव के पिता और प्रतीक यादव के ससुर अरविंद बिष्ट ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
इस बीच प्रतीक यादव की मौत का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। मानवाधिकार के क्षेत्र में काम करने वाली एक संस्था ने उनकी संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था। उनकी मौत के कारणों को लेकर अभी जांच जारी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *