कांग्रेस के प्रदर्शन पर रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार बोले- पुरानी चालों पर वापस आ गई पार्टी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को खुद के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर फिर से कांग्रेस पर निशाना साध है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी आखिरकार अपनी पुरानी चाल पर वापस आ गई है। उन्होंने इसको लेकर एक एक्स पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पुरानी चालों पर वापस आ गई है। जो कोई भी गांधी परिवार को उजागर करेगा उसे १९८४ के सिख दंगों की याद दिलाते हुए आगजनी और हिंसा की धमकियों का सामना करना पड़ेगा। क्या इसे ही वे अपनी ‘मोहब्बत की दुकान’ कहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोग देख रहे हैं और नोट कर रहे हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उनके बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जो लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उनके बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दें कि हाल में अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल ने कुछ ऐसे बयान दिए थे जिससे सिसायी बवाल शुरू हो गया। पलटवार में भाजपा और एनडीए के नेताओं की ओर से भी बयान दिए है। कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हम बीजेपी से नहीं डरते। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में खड़ा है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *