ऐतिहासिक मतदान के लिए जम्मू कश्मीर को बधाई उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के लोगों को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ५८ प्रतिशत से अधिक मतदान के लिए बधाई दी और कहा कि यह दर्शाता है कि केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र फल-फूल रहा है।सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ऐतिहासिक मतदान के लिए बधाई जम्मू-कश्मीर! मैं सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पहले चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में रिकॉर्ड मतदान भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों में लोगों की आस्था को दर्शाता है।सिन्हा ने सुरक्षा बलों और चुनाव अधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मैं अपनी सभी बहनों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के उत्सव में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए बधाई देता हूं। उत्कृष्ट सुरक्षा बलों, जम्मू कश्मीर पुलिस और निर्वाचन अधिकारियों का हार्दिक आभार। पहले चरण में लगभग ५९ प्रतिशत मतदान दर्शाता है कि जम्मू कश्मीर में जम्हूरियत फल-फूल रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *