सारा बजट का हिसाब लगाकर की घोषणाएं पूर्व सीएम खट्टर

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के घोषणापत्र में बहुत संतुलित तरीके से हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, पिछड़े समाज, सबका ध्यान रखा गया है। उसमें युवाओं के लिए नौकरी की भी चिंता की गई है। हमने सोच समझकर सारा बजट का हिसाब लगाकर घोषणाएं की हैं। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह २,१०० रुपये देने का वादा किया। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर २४ फसलें खरीदने, शहरी और ग्रामीण इलाकों में पांच लाख मकान बनाने का वादा किया। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में दो लाख सरकारी नौकरियां और हर घर गृहिणी योजना के तहत ५०० रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया। भाजपा ने रोहतक में अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए हरियाणा के हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। खरखौदा औद्योगिक शहर की तर्ज पर १० औद्योगिक शहर बनाने का वादा किया।घोषणापत्र जारी होने से पहले सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र में युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में हरियाणा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और घोटालों का जिक्र करते हुए कहा, आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं हरियाणा बदल गया है और अंतर स्पष्ट है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *