नागमंगला में 25 दुकानें जला दीं सीएम कह रहे ये छोटी बात है

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान राज्य के मांड्या जिले के नागमंगला कस्बे में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। मांड्या के नागमंगला में गणेश जुलूस पर पथराव पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ लोग बाहर से आए और नागमंगला में २५ दुकानें जला दीं। गणपति जुलूस पर पथराव किया और सीएम कहते हैं कि यह छोटी बात है। क्या बड़ा होना था सिद्धारमैया की सरकार एक हिटलर सरकार है।जद(एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नागमंगला में कहा कि मौके पर किए गए निरीक्षण से यह बात सामने आई है कि प्रथम दृष्टया हिंसा व्यवस्थित रूप से पूर्व नियोजित थी। वह मांड्या के स्थानीय सांसद भी हैं। कुमारस्वामी ने सवाल किया कि सरकार और प्रशासन क्या कर रहा था। उन्होंने पूछा कि घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच होनी चाहिए। यह किसकी विफलता है क्या सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है। पुलिस क्या कर रही थी।कहा कि घटनाक्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह पूर्वनियोजित’ था। उन्होंने कहा कि गणपति विसर्जन जुलूस पर हमला करने के लिए छड़ों, पत्थरों औरहथियारों का इस्तेमाल किया गया। ऐसा भी कहा रहा है कि पेट्रोल बम भी फेंके गये। जोशी ने कहा कि पिछले साल भी उसी जगह पर तनाव की स्थिति पैदा हुई थी।अगर पुलिस को खुली छूट दी गई होती तो यह घटना नहीं होती। ऐसा भी कहा रहा है कि पेट्रोल बम भी फेंके गये। जोशी ने कहा कि पिछले साल भी उसी जगह पर तनाव की स्थिति पैदा हुई थी।अगर पुलिस को खुली छूट दी गई होती तो यह घटना नहीं होती।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *