अटेली सीट पर बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उतारे प्रत्याशी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं। इस साल हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ०८ अक्तूबर तक दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। हरियाणा चुनाव को लेकर पार्टियां जरदस्त तरीके से प्रचार प्रसार में जुटी हैं। हालांकि राज्य में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखी जा रही है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी हरियाणा राज्य में अपना दांव पेश कर रही है।हरियाणा के विधानसभा सीटों की बात करें। तो यहां पर अटेली विधानसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को टिकट दिया है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने अटेली सीट से दिग्गज नेता अनिता यादव पर दांव खेला है और आप पार्टी ने इस सीट से सुनील यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।अगर आप तीनों मुख्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों पर नजर डालें, तो इनमें एक चीज आपको कॉमन मिलेगी। तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों की जाति कॉमन है। भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी के उम्मीदवार अहीर जाति के हैं। ऐसे में एक बात तो साफ हो जाती है। इस सीट पर अहीरों का दबदबा है। अटेली विधानसभा सीट पर यादवों के वोट ही निर्णायक माने जाते हैं। ऐसे में तीनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तरफ से यादव उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।आपको बता दें कि यदि आप पिछले चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं, तो यहां पर जीतने वाले उम्मीदवार यादव ही थे। साल २०१९ के चुनाव में भाजपा के सीताराम यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। तो वहीं साल २०१४ में बीजेपी के संतोष यादव ने अटेली सीट से जीत हासिल की थी। संतोष यादव ने कांग्रेस की अनिता यादव को करारी शिकस्त दी थी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *