भाजपा साबित कर दे कि कांग्रेस शासन में रॉबर्ट

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वह यह साबित कर दे कि कांग्रेस शासन के दौरान रॉबर्ट वाद्रा को एक इंच भी सरकारी जमीन दी गई तो वह राजनीति छोड़ देंगे।भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस ने हरियाणा में शासनकाल के दौरान किसानों की जमीन औने-पौने दामों में अपने ‘दामादों’ को दे दी थी। पार्टी ने कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के पति और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा पर निशाना साधते हुए कही थी।हुड्डा ने करनाल में संवाददाताओं से कहा मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे जमीन का ब्योरा दें। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा रॉबर्ट वाद्रा के बारे में झूठी बातें फैला रही है कि उन्हें जमीन दी गई है।उन्होंने कहा कांग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा को एक इंच भी सरकारी जमीन नहीं दी। मैं चुनौती देता हूं कि अगर भाजपा वाद्रा को जमीन देने का सबूत दिखाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।भाजपा २०१४ में पहली बार अपने दम पर हरियाणा में सत्ता में आई थी। पार्टी ने पिछली हुड्डा सरकार के दौरान भी भूमि सौदों में कथित अनियमितताओं को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनाया था। यहां तक कि २०२४ के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा नेताओं ने प्रचार के दौरान इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था। कांग्रेस के शासन में दलाल और दामाद की तूती बोलती थी।

