छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 28 नक्सली मारे गए

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में २८ नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में यह मुठभेड़ हुई।पुलिस के कुछ अधिकारियों नेहालांकि ३० नक्सलियों के मारे जाने की सूचना दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को गोवेल नेंदूर और थुलथुली गांव की ओर रवाना किया गया था।सुरक्षाबलों के दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में २८ नक्सलियों को मार गिराया है और मुठभेड़ स्थल से एके ४७ और एसएलआर समेत कई हथियार बरामद किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *