कांग्रेस को कम से कम 75 सीटें मिलेंगा हरियाणा चुनाव को लेकर अशोक तंवर का दावा

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होते ही अशोक तंवर ने हरियाणा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कम से कम ७५ सीटें मिलेंगी। परिवर्तन का माहौल है और कांग्रेस को निश्चित रूप से बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के साथ खड़ी है और यह जनादेश उन लोगों के खिलाफ है जो पिछले १० वर्षों में लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। उन्होंने दावा किया कि बदलाव का माहौल है। सब लोग कह रहे हैं कि हाथ बदलेगा हालात। बड़ी सफलता कांग्रेस पार्टी को मिलेगी।वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वही होगा जिसे कांग्रेस विधायक चाहेंगे और हाईकमान तय करेगी। हम बेरोजगारी कानून व्यवस्था विकास आदि मुद्दों पर काम करेंगे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछली बार इन्होंने(भाजपा) हरियाणा में नारा दिया था ७५ पार लेकिन वह ४० पर रुक गया। आज वे ५० की बात कर रहे हैं लेकिन इस बार कितने पर रुकेंगे यह देखना है। यह संविधान बचाने का भी चुनाव है।

