उप्र : भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अतुल गर्ग की शिकायत पर कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सांसद गर्ग ने रविवार को यह जानकारी दी।अपनी शिकायत में गर्ग ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डॉली शर्मा ने उनकी छवि खराब की। लोकसभा चुनाव-२०२४ में भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। जो चुनाव में पराजित हो गयी थीं।गर्ग ने आरोप लगाया है कि १२ अप्रैल को गाजियाबाद में अपने चुनाव प्रचार कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन करडॉली शर्मा ने कहा था कि भाजपा प्रत्याशी गर्ग भू-माफिया हैं। उन्होंने ३१ हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर लैंड क्राफ्ट इंटीग्रेटेड टाउनशिप का निर्माण किया है।शर्मा ने इस मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि उनके पास गर्ग द्वारा कब्जाई गई जमीन के बारे में पर्याप्त दस्तावेज हैं। यह खबर कुछ स्थानीय अखबारों और वेब पोर्टलों ने प्रकाशित की थी।अतुल गर्ग ने पीटीआई- से कहा इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी शर्मा को अपने बयान को साबित करने और दस्तावेज पेश करने के लिए दो नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने नोटिस पर ध्यान नहीं दिया और एक फर्जी पत्र दिखाया, जो कहीं भी सही नहीं है।इसलिए मैंने डॉली शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *