हरियाणा : मामूली बात पर हुए झगड़े में व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में मामूली बात पर हुए झगड़े में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, नेहरू कॉलोनी में रहने वाले दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अक्टूबर की शाम को पानी टैंकर आया तो उनका भाई नितिन पानी लेने के लिए प्लास्टिक की कैन बजाते हुए जा रहा था।उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर पड़ोसी अर्जुन से उसकी कहासुनी हो गई जिसके बाद नितिन के पिता लक्ष्मण, बहन सुमन व माता भी मौके पर आ गए। प्रवक्ता के मुताबिक, अर्जुन ने अपने पिता सागर व अन्य लोगों – राजू, गोलू, अजय, रिंकी, निशा को बुला लिया तथा आरोपियों ने आते ही दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।उन्होंने बताया कि इस घटना में जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सभी को ईएसआई मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार शाम को लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *