झारखंड के पलामू में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज । झारखंड के पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (छतरपुर) अवध यादव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र की है लेकिन रविवार शाम को मामला सामने आया।पुलिस अधिकारी ने कहा कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक पंचायत के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में रविवार देर शाम पुलिस में शिकायत दायर की गई।डीएसपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। नौडीहा बाजार थाने के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *