उत्तर प्रदेश के आगरा में खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि बरहन थाने के गोहीला गांव में दो पक्षों के बीच एक-दूसरे पर लाठियों और डंडो से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि गोहिला गांव में रहने वाले पूर्व प्रधान के बेटे राघवेंद्र और धर्मवीर पक्ष के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों ओर से लाठी डंडों से हमला किया गया।उन्होंने बताया कि राघवेंद्र ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर घूमने गया था कि तभी धर्मवीर के साथ आए कृष्ण, रवि, भोला, गौरव आदि ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बरहन थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से घायल हुए लोगों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *