दिल्ली: विकासपुरी इलाके में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज । पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कथित तौर पर छह लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी के इंदिरा कैंप निवासी संजय के रूप में हुई है और वह पेशे से वाहन चालक था।पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि विकास पुरी में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मंगलवार रात करीब ११ बजे सूचना मिली थी।अधिकारी ने कहा संजय अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में घूम रहा था। तभी वहां कुछ स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई जिसके बाद संजय को बुरी तरह पीटा गया और उसे चाकू मार दिया गया। मनीष अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीर ने बताया कि घटना में कथित तौर पर शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और इनमें से कुछ लोग उसी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *