राजस्थान: महिला ने पांच वर्षीय बेटे की हत्या की

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला ने अपने पांच वर्षीय बेटे को फंदे से लटकाने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।फलासिया थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि दमाणा गांव की रहने वाली कमला देवी (२७) और उसके पांच वर्षीय बेटे हिमांशु का शव बृहस्पतिवार को घर के कमरे में लटका हुआ पाया गया।उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम किया जायेगा।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।अधिकारी ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि महिला ने पहले अपने बेटे को फंदें से लटकाया और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।सीताराम ने बताया कि वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आ पायेगा। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का संदेह जाहिर किया।अधिकारी ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य इलाके में महिला की मौत की खबर मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तथा इलाके में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *