आज कोई भी माफिया और अपराधी कानून से खिलवाड़ नहीं कर सकता: योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों की व्यवस्था पर तंज कसते हुए दावा किया कि आज कोई भी माफिया और अपराधी कानून से खिलवाड़ नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोमतीनगर स्थित होटल ताज में आयोजित एक न्यूज चैनल के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने कहा कि साढ़े सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा प्रदेश की पहचान देश और दुनिया में दंगे, दुर्दांत माफिया माफिया गिरोह, राजनीति के अपराधीकरण और शासन के भ्रष्टाचार के रूप में हो गयी थी। इसकी वजह से प्रदेश के युवाओं के सामने नौकरी, सम्मान और स्वाभिमान का संकट खड़ा हो गया था। मौजूदा माहौल पर उन्होंने कहा आज प्रदेश में निवेश और पर्यटन के लिए अनुकूल माहौल है। यह केवल नीति और कारोबार सुगमता से ही संभव नहीं हुआ है, बल्कि इसके लिए प्रदेश सरकार ने चरणबद्ध तरीके से कार्य किया।’’ योगी ने कहा, ‘‘इसमें कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की अहम भूमिका रही है। यही वजह है कि आज कोई भी माफिया और अपराधी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है।’’ उन्होंने कहा अगर वह (माफिया) सोचता भी है तो कानून उसकी गर्दन पकड़ने का काम करेगा। अब प्रदेश में हर किसी को सुरक्षा का माहौल मिल रहा है।विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों की ओर इशारा करते हुए योगी ने तंज किया प्रदेश में पर्व और त्योहार के नजदीक आते ही लोगों के मन में भय और दहशत पैदा हो जाती थी। उन्हें डर रहता था कि कब कहां दंगा हो जाए।योगी ने कहा वहीं आज प्रदेश दंगा और अराजकता मुक्त हो गया है। पहले जहां कोई निवेशक प्रदेश में निवेश नहीं करना चाहता था और जिसने निवेश भी किया था तो वह यहां से अपना कारोबार समेट कर भागने की फिराक में रहता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ‘‘पिछले साढ़े सात वर्षों में प्रदेश की तस्वीर देश और दुनिया में बदली। आज देश और दुनिया के निवेशक प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *