चावल मिल मालिकों की शिकायतों के लिए केंद्र ने मोबाइल ऐप पेश किया

नयी दिल्ली,जनमुख न्यूज। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने चावल मिलों के लिए एफसीआई शिकायत निवारण प्रणाली (एफसीआई-जीआरएस) का मोबाइल ऐप पेश किया। सरकार ने यह कदम पारदर्शिता जवाबदेही और हितधारकों की संतुष्टि बढ़ाने के मकसद से उठाया है। सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खाद्यान्नों की खरीद और वितरण के लिए प्रमुख एजेंसी है। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि चावल मिलों को खाद्य सुरक्षा प्रणाली के महत्वपूर्ण अंशधारक और अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि सरकार ‘‘उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप चावल मिल मालिकों की शिकायतों के समाधान में मदद करेगा। इस मोबाइल ऐप को एंड्रॉयड फोन उपयोगकर्ता गूगल पे स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जोशी ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम करने के साथ यह भी सुनिश्चित कर रही है कि उपभोक्ताओं को उचित दरों पर खाद्य उत्पाद मिलें। इस ऐप का उपयोग करके मिल मालिक आसानी से अपने मोबाइल की मदद से शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उन्हें केवल एक बार पंजीकरण करना होगा और उसके बाद कितनी भी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। ऐप शिकायत की स्थिति के बारे में वास्तविक समय में अद्यतन सूचना प्रदान करता है, जिससे मिल मालिकों को अवगत कराया जाता है और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। एफसीआई शिकायत मिलने पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए स्वचालित रूप से संबंधित नोडल अधिकारियों को सौंप देगा।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *