बांग्लादेश में हिंसा में हुई सभी मौतों की गहन जांच : संयुक्त राष्ट्र

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष मानवाधिकार अधिकारी ने बुधवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के अपदस्थ होने से पहले और इसके बाद हुई हिंसा के दौरान हुई सभी हत्याओं और अन्य मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों की गहन जांच कराने का आह्वान किया।संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क की बुधवार को बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा संपन्न हुई। उनकी यात्रा ऐसे समय हुई है जब नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार देश में व्यवस्था स्थापित करने की चुनौतियों से निपट रही है।हसीना जुलाई में छात्रों के नेतृत्व में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के आंदोलन में बदल जाने के बाद पांच अगस्त को देश छोड़कर भारत चली गर्इं थीं। इस दौरान सैकड़ों छात्र, सुरक्षा अधिकारी और अन्य लोग मारे गए थे।यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र से जांच का अनुरोध करने के बाद तुर्क पहले ही हत्याओं की जांच के लिए एक तथ्य अन्वेषण टीम भेज चुके हैं। हसीना ने भी हत्याओं की जांच की मांग की थी। तुर्क ने देश के अल्पसंख्यक समूहों पर हमलों के आरोपों की गहन जांच की आवश्यकता को रेखांकित किया जिसमें हिंदू धार्मिक अल्पसंख्यक भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *