पंजाब में पराली जलाने पर एसडीएम समेत कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। पंजाब के मोगा जिला प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर रविवार को दो सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट और दो थाना प्रभारियों समेत कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।उपायुक्त विशेष सारंगल ने एक बयान में कहा कि मोगा में अब तक पराली जलाने की ८७ घटनाएं सामने आई हैं। एसडीएम (मोगा) सारंगप्रीत सिंह औजला और एसडीएम (बाघापुराना) बेअंत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा १० से अधिक अन्य अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। जिला आयुक्त ने कहा कि ६१ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, दोषी किसानों पर १,७२,५०० रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *