योगी ने झारखंड मे भी दोहराया बटेंगे तो कटेंगे

झारखंड, जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झारखंड में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान एक रैली में योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि एक रहिए, नेक रहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये समय बंटने का नहीं है। अपने संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की तुलना औरंगजेब से कर डाली और कहा कि जिस तरह से मुगल बादशाह औरंगजेब ने देश को लूटा था, उसी तरह से आलमगीर आलम ने राज्य को लूटा। आलमगीर आलम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।हजारीबाग में एक रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि ‘बीजेपी लाओ और ‘एक रहो और नेक रहो’। देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बांटो। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। उनके लिए देश उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है, वे वो सब कुछ करेंगे जो भारत के खिलाफ है यह बंटने का समय नहीं है। यह पीएम मोदी की मानसिकता के अनुसार काम करने का समय है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *