ओडिशा: महिला की अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। ओडिशा के जाजपुर जिले में ३० वर्षीय एक व्यक्ति को एक महिला के कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने, उसकी छेड़छाड़ की गई अश्लील तस्वीरें अपलोड करने और उसके बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नरसिंहपुर गांव निवासी संतोष कुमार साहू के रूप में हुई है। साहू ने कथित तौर पर जिले के धर्मशाला क्षेत्र की २५ वर्षीय महिला से बदला लेने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाया था क्योंकि महिला ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था।घटना के संबंध में महिला द्वारा सोमवार को धर्मशाला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि किसी ने सोशल मीडिया मंच पर उनके नाम से कई फर्जी अकाउंट बना लिए हैं और उसकी छेड़छाड़ की हुई तस्वीरें अपलोड कर दी हैं तथा उसके बारे में अश्लील संदेश पोस्ट किए हैं।शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मशाला थाने के प्रभारी निरीक्षक टी.के. नायक ने बताया, संबंध तोड़ने का बदला लेने के लिए उसने पीड़िता की तस्वीरें उसके सोशल मीडिया अकाउंट प्रोफाइल से डाउनलोड कीं, उसके नाम से फर्जी अकाउंट बनाए और उसके खिलाफ अश्लील और भद्दे संदेशों के साथ छेड़छाड़ की गई तस्वीरें अपलोड कर दीं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फर्जी अकाउंट से कई अन्य लोगों को अश्लील संदेश और पीड़िता की तस्वीरें भी भेजीं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *