एयरटेल ने गलवान दौलत बेग ओल्डी में 4 जी नेटवर्क शुरू किया

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने लद्दाख के सीमावर्ती शहर गलवान और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में अपना ४जी नेटवर्क शुरू किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।बयान के अनुसार, इसके साथ ही एयरटेल समुद्र तल से १६,७०० फुट ऊपर सेवाएं देने वाली एकमात्र निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है। कंपनी ने कहा, ‘भारती एयरटेल ने सीमावर्ती शहर गलवान और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में अपना नेटवर्क शुरू करने के लिए भारतीय सेना के साथ हाथ मिलाया है।डीबीओ सीमावर्ती शहर की सबसे उत्तरी सैन्य चौकी है।’ एयरटेल ने कारगिल, सियाचिन, गलवान, डीबीओ और चांगथांग क्षेत्रों में १७ मोबाइल टावर लगाए हैं, जिससे लद्दाख के दूरदराज के गांवों तक कनेक्टिविटी बढ़ गई है।बयान के अनुसार एयरटेल ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए लेह सिग्नलर्स के साथ मिलकर काम किया। गलवान और डीबीओ दोनों लद्दाख क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर काराकोरम रेंज के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *