छत्रपति परिवार की बहू का हुआ अपमान कांग्रेस नेता सतेज पाटिल का आपत्तिजनक बयान

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। कांग्रेस पार्टी से विधायक सतेज पाटिल ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला लेने वाली छत्रपति परिवार की वंशज स्नेहा मधुरिमा राजे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। इस बयान को देने के बाद कांग्रेस विधायक सतेज पाटिल निशाने पर आ गए है।इसी के साथ नही बहस शुरू हो गई है जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की संतानों के साथ हो रहे व्यवहार के संबंध में बहस शुरू हो गई है। गौरतलब है कि शिवाजी महाराज का परिवार पूजनीय माना जाता है। यहां तक की हिंदू स्वराज्य की स्थापना का श्रेय भी इन्हें ही जाता है। इनकी विरासत महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परिदृश्य में काफी अहम मानी गई है। वहीं अब कांग्रेस विधायक ने ऐसे ही शाही परिवार के वंशज पर टिप्पणी कर दी है। इस बयान के कारण नया विवाद खड़ा हो गया है।हालांकि ये पहली घटना नहीं हैं विपक्षी पार्टियों का ये पैटर्न रहा है, कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी के नेताओं पर छत्रपति वंश के प्रति अनादर करने क आरोप लगता रहा है। जिसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे और संजय राउत जैसे बड़े नेता भी पहले अपमानजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव २०२४ से पहलेइस घटना ने महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक तनाव को उजागर कर दिया है । कोल्हापुर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार की उम्मीदवारी जारी रहने के कारण मधुरिमा राजे के चुनाव से हटने से पाटिल की आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए मंच तैयार हो गया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *