भाजपा नेता जनता से कट गए हैं : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा उपचुनाव में यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना तेज करते हुए आरोप लगाया कि इसके नेता लोगों से ‘‘कट’’ गए हैं।नाइकेटी इलाके में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और आदिवासी समुदायों के साथ उनके करीबी जुड़ाव को याद किया।प्रियंका ने कहा आप में से जो लोग बड़ी उम्र के हैं, वे मेरी दादी इंदिरा गांधीजी के भारत के आदिवासी लोगों के साथ उनके गहरे सम्मान और जुड़ाव को याद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा आदिवासी लोगों के जल, जंगल और जमीन से जुड़ाव पर जोर दिया था।उन्होंने कहा इसी समझ के साथ इंदिरा गांधी ने आदिवासी लोगों के अधिकारों के लिए बहुत कुछ किया। प्रियंका ने संप्रग सरकार की वन अधिकार अधिनियम, मनरेगा और शिक्षा का अधिकार जैसी पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका उद्देश्य सबसे गरीब लोगों की मदद करना है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से केवल कुछ लोगों को ही लाभ होता है और पार्टी अपनी ‘‘नकारात्मक’’ राजनीति के माध्यम से इन अधिकारों पर हमला कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा नेता जनता से कटे हुए हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *