पटना के शेल्टर होम में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज। पटना में खिचड़ी खाने से दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि ११ लड़कियां बीमार हो गई। यह घटना शास्त्रीनगर थाने के पटेलनगर स्थित शेल्टर होम की है। पहली मौत ७ नवंबर को, जबकि दूसरी मौत १० नवंबर को हुई है। घटना के संबंध में लड़कियों का कहना है कि खिचड़ी खाते ही लड़कियों की तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में सभी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो अलग-अलग तारीख में दो लड़कियों की मौत हो गई। तेरह लड़कियों को भर्ती कराया गया था। नौ लड़कियां का अभी इलाज चल रहा है। उनमें दो लड़कियों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जाता है कि एक लड़की की मौत ७ नवंबर को और दूसरी लड़की की मौत १० नवंबर को हुई है। इन लड़कियों की देखभाल के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से चार काउंसलर रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

