मुंबई : इमारत में आग लगने से बुजुर्ग झुलसा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। मुंबई के चेंबूर इलाके में सात मंजिला इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति झुलस गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर के वाशी नाका स्थित म्हाडा कॉलोनी की इमारत नंबर छह में एक कमरे में बुधवार रात करीब १०:४५ बजे आग लग गई।नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।अधिकारी ने बताया कि आग से नफीर सैय्यद (६०) झुलस गए और उनके हाथ, चेहरे तथा गर्दन पर जलने के निशान हैं। उन्हें उपचार के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।नगर निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग कमरे में मौजूद गैस सिलेंडर, कपड़ों और अन्य घरेलू सामानों तक ही सीमित रही, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *