नंदनगरी में युवक की हत्या, लड़की से की थी छेड़छाड़

दिल्ली,जनमुख न्यूज। राजधानी दिल्ली के नंदनगरी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नंदनगरी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि सुंदर नगरी के पास एक व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से वार किया गया है। कॉल पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।कॉल करने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि सलमान पुत्र सलीम और उसका भाई अरबाज नामक दो शख्स एक लड़की से मारपीट कर रहे थे। तभी कॉल करने वाले ने बीच-बचाव किया और दोनों भाइयों को डांटा और उन्हें वहां से चले जाने को कहा।इसके करीब आधे घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि सलमान और अरबाज नामक दो भाई उनके भतीजे मनीष उर्फ राहुल से झगड़ रहे हैं। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि अरबाज ने मनीष को पकड़ लिया और सलमान ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन के दाहिने हिस्से पर वार कर दिया।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *