कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्का हिमपात

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर मामूली बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांदीपुरा को सीमांत गुरेज सेक्टर से जोड़ने वाला राजदान टॉप बर्फ की पतली परत से ढक गया है, जिसके कारण यातायात के लिए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।अधिकारियों के अनुसार राजदान टॉप और घाटी के ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में शुक्रवार सुबह ताजा हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार सुबह तक कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों और जम्मू के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है।विभाग ने कहा कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर से मौसम में सुधार होगा। मौसम विभाग के अनुसार १७ से २३ नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा तथा २४ नवंबर को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश या हल्के हिमपात की संभावना है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *