डकैती करने घर घुसे अपराधी ने इज्जत लूटी दूसरे ने वीडियो बनाया

पटना,जनमुख न्यूज। गया से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डकैती करने घर घुसे अपराधियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म की घटना का दूसरे अपराधियों ने वीडियो भी बना लिया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना गया जिले के परैया इलाके की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार देर रात कुछ अपराधी घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। महिला ने विरोध किया तो एक अपराधी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसने एक नहीं सुनी। दूसरे अपराधी उसका वीडियो बनाने लगे। जब महिला बेहोश हो गई तो अपराधी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में परैया थानेदार ने कहा कि रेप की बात सामने आई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

