500 के पार हुआ एक्यूआई प्रदूषण से लगातार बिगड़ रहे हालात

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने के कारण हालात काफी गंभीर हो गए है। प्रदूषण के कारण लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। लोगों को घर से बाहर मास्क लगाकर निकलना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी गैस का चैंबर बन चुकी है। दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। वहीं हवा में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए ट्रकों के एंट्री पर रोक लगाई गई है। सार्वजनिक प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य करने पर भी प्रतिबंध लगाया है। इन उपायों के बाद भी Aैंघ् ५०० के पार दर्ज हुआ। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण पहले ही जीआरएपी ४ को लागू कर दिया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ने भी ऐलान किया है कि अब कक्षाएं ऑनलाइन मोड में चलाई जाएंगी।वहीं सरकार ने सरकारी दफ्तरों के टाइम में भी बदलाव किया है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए सरकारी दफ्तरों का समय बदला गया है। एमसीडी के दफ्तरों में सुबह ८.३० बजे से शाम ५ बजे तक काम होगा। दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह १० बजे से शाम ६.३० बजे तक खुलेंगे।

