झारखंड के एक्जिट पोल में एनडीए और इंडिया में कांटे का मुकाबला

रांची, जनमुख न्यूज़। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान आज समाप्त हो गया है। अलग- अलग पोल के अनुसार झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया और एनडीए गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर की की उम्मीद हैं। फोकस सत्तारूढ़ जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन पर है जो सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए राज्य में सोरेन सरकार को हटाने की उम्मीद कर रही है। दूसरे चरण के चुनाव बुधवार को शुरू हुए, जिसमें 81 में से 38 सीटों पर मतदान हुआ। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।
आज चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स ने राज्य को लेकर अपने आंकड़े जारी किया है। अभी तक छह एग्जिट पोल्स में से चार में भाजपा+ को ज्यादा सीटें यानी राज्य में सत्ता वापसी के संकेत है। जबकि मात्र दो एग्जिट पोल्स में झामुमो+ के सत्ता बरकरार रखने का अनुमान है।

