यूपी : पर्यटकों को करीब से बाघ दिखाने पर गाइड और चालक निलंबित

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। पीलीभीत बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में सफारी के दौरान नियमों का उल्लंघन कर पर्यटकों को करीब से बाघ दिखाने के आरोप में दो गाइड और दो चालकों को १५ दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अभयारण्य के उप निदेशक मनीष सिंह ने माहोद रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सहेंद्र यादव से रिपोर्ट मांगी थी। उप निदेशक मनीष सिंह ने संवाददाताओं से कहा रिपोर्ट में मामला सही पाया गया जिसके बाद बृहस्पतिवार को दो नेचर गाइड और सफारी के दो चालकों को १५ दिन के लिए निलंबित कर दिया। सिंह ने बताया कि बुधवार को कुछ सफारी वाहन पर्यटकों को लेकर महोद रेंज से गुजर रहे थे, तभी उन्हें एक बाघ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही, अन्य सफारी वाहन भी मौके पर पहुंच गए और बाघ को घेर लिया, जबकि पर्यटकों ने उसकी तस्वीरें खींचीं और वीडियो रिकॉर्ड किया। अधिकारियों के अनुसार, वाहन चालक बाघ के बहुत करीब चले गए थे जो नियमों का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *